शिवसेना ने नहीं किया जनादेश का सम्मान-सरोज
भाजपा-एनसीपी गठबंधन सरकार, सदन में बहुमत साबित कर देगी
भिलाईनगर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की महाराष्ट्र प्रभारी सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि, लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान होना चाहिए। भाजपा ने एनसीपी क साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाकर जनादेश का सम्मान किया है। शिवसेना ने अपने महत्वाकांक्षा के चलते जनादेश का सम्मान नहंी किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फडनवीस के शपथ लेने के बाद भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय ने पत्रकारों से मुखतिब होकर कहा कि, सदन में बहुमत साबित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ जनता के पास गई थी। लेकिन नतीजा आने के बाद गठबंधन के साथी पार्टी शिवसेना ने जनादेश का सम्मान नहीं किया। लोकतंत्र के लिए आवश्यक था कि महाराष्ट्र में सरकार बने और भाजपा ने सरकार बनाकर लोकतंत्र का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार बेहतर तालमेल के साथ महाराष्ट्र में अच्छी सरकार चलायेंगे।
सुश्री पाण्डेय ने कहा चुनाव में जो जनादेश मिला, उसे शिवसेना ने सम्मान नहीं किया। जो विषय उनके द्वारा लाया गया वह कभी रही ही नहीं। जनादेश अगर साथ में मिला है, तो उस विषय पर पहले ही स्थिति स्पष्ट हो जानी थी। शिवसेना ने उस विषय पर केवल राजनीति की जो कहीं न करहीं उस पर भारी पड़ गई। प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, यह उनकी महत्वाकांक्षा हो सकती है। शायद इसी वजह से वे हमारे साथ नहंी आये। उन्होंने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गहन विचार विमर्श के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना के चलते हमारी सरकार को कोई फर्क नहंी पड़ेगा।
