रायपुर के किसानों ने CM को दिया धन्यवाद
रायपुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर साइंस कॉलेज आॅडिटोरियम में विडियों क्रान्फेसिंग के माध्यम शामिल होने आए किसानों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस तारतम्य में किसान नोहर यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के निर्णय से किसान,मजदूर और महिलाओं को लाभ मिला है। आज किसान न्याय योजना के तहत अंतरित किए गए राशि 24 हजार रुपए तत्काल मेरे खाते आ गया है।
फसल चक्र परिवर्तन करने वाले ग्राम पथरी के श्याम बघेल ने बताया कि जैविक खेती से लोगो को रोगों से बचाया जा सकता है। सभी किसान अपने लिए और परिवार को स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए जैविक खेती को प्राथमिकता दे। इसी तरह ग्राम तांदुल के किसान केशव लाल टंडन ने बताया कि वह 4 एकड़ की जमीन पर जैविक खेती करते है। सामान्य धान के बदले सुगंधित धान का उत्पादन किया।सरकार द्वारा फसल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 10 हजार रुपए दिया जा रहा है। जैविक फसल के सेवन से स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। परसदा अभनपुर के सीताराम साहू ने राजेंद्र कस्तूरी धान का उत्पादन किया। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भूपेश सरकार का धन्यवाद किया।
इसी तरह ग्राम कुर्रा के किसान अनिल नायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों के साथ मजदूर और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। किसान परंपरागत धान की फसल लेने के बदले फसल का परिवर्तन कर मिट्टी की उर्वरता क्षमता को बढ़ाएगा।इससे आमदनी में भी वृद्धि होगा।
