डा. खूबचंद बघेल की 53वीं पुण्यतिथि मनाई गई
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल को 53 वीं पुण्यतिथि पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने आदरांजलि दी।
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक डॉक्टर खूबचंद बघेल की 53वीं पुण्यतिथि पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग ने निगम जोन क्रमांक 7 के सहयोग से राजधानी रायपुर के जीईरोड नवीन मार्केट में स्थित उनकी मूर्ति के स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित गणमान्यजनों ने डॉक्टर खूबचंद बघेल को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर आदरांजलि अर्पित की।
