CM बघेल ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम बघेल ने कहा है- स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बेहद दु:खद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सीएम बघेल ने कहा है कि लता मंगेशकर के गाये मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है, जो कभी खो नहीं सकती।
सीएम ने कहा कि लता मंगेशकर ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए, उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *