जीतने लायक निष्ठावान लोगों को मिलेगी टिकिट -भोलाराम साहू
आपसी मतभेद को भुलकर मिलजूलकर काम करने की जरूरत
धमतरी । कांंग्रेस के निगम चुनाव प्रभारी भोलाराम साहू की उपस्थिति में बुधवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सभी 40 वार्डों के पार्षद पद के दावेदार अपने अपने वार्डों से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस भवन में लंबे समय बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ लगी रही। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बैठक की शुरूआत अतिथियों के स्वागत सत्कार से हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि निगम में पिछले 50 वर्षों के रिकार्ड को तोड़कर अब कांग्रेस कब्जा करेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने सभी तरह के नये-पुराने मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस पार्टी के हित में काम करने उतर जाएं। कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दिया जाता है। नगर निगम में इस बार फतह हासिल करने के लिए पार्टी के निष्ठावान एवं जीतने लायक लोगों को टिकिट दिया जाना चाहिए। पार्टी के विरूद्ध कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही होने की बात भी कही।
निगम चुनाव के प्रभारी खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने उन्हें नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी बनाकर भेजा है। उनके आदेशों का पालन पूरी प्रक्रिया के साथ होगा। श्री साहू ने कहा कि वार्ड स्तर से पर्यवेक्षकों के माध्यम से नाम आएंगे। उस पर संगठन विचार करेगा। जीतने लायक निष्ठावान लोगों को टिकिट देंगे। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार प्रदेश में रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनकी ताकत से कांग्रेस को विधानसभा में बड़ी जीत मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसानों, नौजवानों की चिंता है। प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस की सरकार सबने मिलकर बनाई वैसे ही कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में काम करने लग जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता और नेता आपस में हुए किसी तरह के मनभेद को दूर करें। तभी अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।
पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 65 प्लस की बात कहती थी, लेकिन कांग्रेस ने 65 पार कर बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। महाराष्ट्र में रातों रात मुख्यमंत्री बनकर शपथ लेने पहुंच गये। झूठ बोलने के कारण उन्हें तत्काल इस्तीफा देना पड़ा। लोकसभा में भी लोगों को दिग्भ्रमित कर चुनाव जीते। नगर निगम चुनाव में विधानसभा की तरह नहीं होना चाहिए। तभी जीत हासिल हो सकती है। हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि नगर निगम में कांग्रेस कुर्सी पर बैठे। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान समेत मेहनत करने वालों को टिकिट दिया जाना चाहिए। स्वार्थी लोगों को टिकिट देने से पहले सोचें। पीसीसी ने जो गाईड लाईन बनाई है, उसके आधार पर कार्य होना चाहिए। पूर्व विधायक लेखराम साहू, पंकज महावर, हरमिंदर छाबड़ा, नम्रता पवार, नरेश जसूजा, योगेश लाल आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब का लक्ष्य नगर निगम में जीत हासिल करना है। टिकिट वितरण में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय देवांगन ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शरद लोहाना, वीरेन्द्र कोसरिया, अरविंद दोशी, नीशु चंद्राकर, घमेश्वरी साहू, प्रभा श्रीवास्तव, मनीषा साहू, ईश्वरी पटवा, सूर्यप्रभा चेटियार, विनोद जैन, मनजीत छाबड़ा, अमरदीप साहू, यूसुफ रिजवी, राजकुमार विश्वकर्मा,आलोक जाधव, अरूण चौधरी, देवेन्द्र जैन, राजा देवांगन, गुड्डा दीवान प्रदीप लोढ़ा, रफीक भाई इत्रवाले, नूर मोहम्मद मेमन,विक्रांत पवार, बलवंत राव पवार, प्रतिमा कोसरे, कीर्ति शाह, मधुकांत राठौर, शंकर ग्वाल, सोहन यादव, आशीष बंगानी, लखन पटेल, शाहिल अहमद, सुधीर ठाकुर, टेकराम साहू, जावेद खत्री, आदिल कुछावा, गोविंद साहू, विजय गोलछा, राजू कुरैशी, तारिक रजा, शिवओम बैगा, अनुराग मसीह, पवन लिखि, कविता बाबर, योगेश बाबर, निखिलेश देवान, अवैश हाशमी, विक्रांत शर्मा, सूर्याराव पवार, , बसंत मारकण्डे, बसंत सिन्हा, भूषण तेली, सूरज गहरवाल, उदित साहू, तिलक सोनकर, आशुतोष शर्मा, राजा कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
