नगर निगम में बवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की महिला पार्षद से गली गलौच

रायगढ़। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरखा सिंह ने महिला पार्षद के साथ की गई बदतमीजी के खिलाफ नगर निगम के सभापति सहित दर्जन भर से अधिक पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की दोपहर नगर निगम स्थित सभापति के केबिन में किसी बात को लेकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने वार्ड पार्षद संजना शर्मा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जमकर गाली-गलौच की, सभापति के केबिन में ही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने न केवल अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया बल्कि महिला पार्षद के साथ हाथापाई पर उतर आई। बीच बचाव करने आए सभापति को भी जिलाध्यक्ष ने झिंझोड़ दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ महिला कांग्रेस की एक और कार्यकर्ता ने गम्भीर आरोप लगाया था लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मामले को दबा दिया। वहीं जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग करते हुए महिला कांग्रेस रायगढ़ की पदधिकारि व कार्यकर्ताओं ने कार्यालय आना लगभग छोड़ दिया है। बहरहाल पार्षद संजना शर्मा के समर्थन में आए पार्षद व सभापति की जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला के सर्च जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक जारी है। वही पार्षद संजना शर्मा कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *